ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर होगा आंदोलन

भास्कर न्यूज | नवादा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक अनोखे आंदोलन की घोषणा की गई है। एंटी क्राइम ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं ओडो पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। अरविंद मिश्रा ने रेलवे विभाग और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ओडो स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती, जबकि आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग यहां से यात्रा करते हैं। इसके कारण यात्रियों को राजगीर या तिलैया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे विभाग को अवगत कराया गया है। 20 सितंबर 2025 और 9 दिसंबर 2025 को सांसद को पत्र भेजे गए, वहीं 6 दिसंबर 2025 को रेल मंत्री को भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भी कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर न तो सांसद गंभीर हैं और न ही रेलवे विभाग। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अपने इस संकल्प की जानकारी 9 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी नवादा, डीआरएम पटना, एसडीओ, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक, सांसद एवं गृह सचिव बिहार को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दी गई है। पूर्व मुखिया ने कहा कि वे जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू कर रहे हैं और जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा, तब तक उनका यह संकल्प जारी रहेगा। भास्कर न्यूज | नवादा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक अनोखे आंदोलन की घोषणा की गई है। एंटी क्राइम ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं ओडो पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। अरविंद मिश्रा ने रेलवे विभाग और नवादा के सांसद विवेक ठाकुर पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ओडो स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती, जबकि आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग यहां से यात्रा करते हैं। इसके कारण यात्रियों को राजगीर या तिलैया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे विभाग को अवगत कराया गया है। 20 सितंबर 2025 और 9 दिसंबर 2025 को सांसद को पत्र भेजे गए, वहीं 6 दिसंबर 2025 को रेल मंत्री को भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भी कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर न तो सांसद गंभीर हैं और न ही रेलवे विभाग। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने बताया कि अपने इस संकल्प की जानकारी 9 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी नवादा, डीआरएम पटना, एसडीओ, पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक, सांसद एवं गृह सचिव बिहार को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दी गई है। पूर्व मुखिया ने कहा कि वे जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू कर रहे हैं और जब तक ओडो स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा, तब तक उनका यह संकल्प जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *