डेढ़ सौ फीट ऊंची पानी की टंकी पर युवक, हाथ में जहर…मांग सुन अधिकारियों के उड़े होश

डेढ़ सौ फीट ऊंची पानी की टंकी पर युवक, हाथ में जहर…मांग सुन अधिकारियों के उड़े होश

संतकबीरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक सैकड़ों फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ कर नीचे हाथ में ली हुई जहर की शीशी लोगों को दिखाने लगा। उसका शोर सुन जब सबका ध्यान पानी की टंकी पर गया तो लोगों के होश उड़ गए, और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई।

भीड़ ने स्थिति गंभीर देख पुलिस को सूचित किया। घटना खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा की है, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक के हाथ में जहरीली दवा भी थी और वह नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा रहा।

प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप

जब पुलिसकर्मियों को उसे उतारने में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय और कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे सहित लड़के के परिजन भी पहुंचे। युवक के हाथ में जहरीली दवा भी थी और वह नीचे उतरने से इनकार कर रहा था,और अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा रहा।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद, काफी समझाने-बुझाने और प्रेमिका के परिजनों से बातचीत का भरोसा देने के बाद युवक नीचे उतरा।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान कांटे क्षेत्र के चगेरा-मगेरा गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र अलगू के रूप में हुई। बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से युवक शादी की जिद कर रहा था, उसकी शादी कहीं और तय हो गई है, इसी बात पर अवसाद में आकर युवक पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की कोशिश करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *