अंबेडकर जयंती पर बड़ा फैसला! 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट, बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा

अंबेडकर जयंती पर बड़ा फैसला! 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट, बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा

नीतीश सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक 14 अप्रैल को होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री अपने पद से इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं। 

नीतीश सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक 14 अप्रैल को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके अगले दिन, यानी 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री के पदभार संभालने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट से पहले अंबेडकर को नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक से पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस अहम बैठक में वे अपने लंबित एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगवा सकते हैं। बैठक के बाद नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना भी जताई जा रही है।

हालांकि, सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस्तीफे और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी कई मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है और फिलहाल सिर्फ कैबिनेट बैठक की अधिसूचना जारी की गई है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *