प्रॉमिनेंट मॉल में संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम:पुराने सुपरहिट गीतों पर झूमे दर्शक, मुंबई के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

प्रॉमिनेंट मॉल में संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम:पुराने सुपरहिट गीतों पर झूमे दर्शक, मुंबई के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में रविवार शाम ‘सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट’ का आयोजन किया गया। शिवांजना और भारतीयम् के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम बना दी। देर रात तक चले इस आयोजन में हर उम्र के लोगों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया, जिसमें फिल्मी दुनिया के स्वर्णिम दौर की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का संयोजन अमित श्रीवास्तव और राजीव रंजन ने किया। इस म्यूजिकल नाइट की खास बात यह रही कि रीमिक्स के दौर में भी पुराने सुपरहिट गीतों को उनके मूल अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदाबहार गीतों ने पूरे माहौल को सुरमयी बना दिया। गुल सक्सेना ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा मुंबई से आए लोकप्रिय गायक आलोक काटदरे और गुल सक्सेना ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। वहीं, मशहूर ड्रमर जॉन टी. हंट ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर गाने में नई ऊर्जा भर दी।स्थानीय ‘वायलेंट द म्यूजिकल बैंड’ के कलाकारों ने भी संगीत की इस शाम को खास बनाया। 1984 से सक्रिय इस बैंड की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप चौहान और दिव्यांशी मौर्या ने भी अपनी आवाज से श्रोताओं का दिल जीता। युगल गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग भर दिए गायकों ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘हवा हवाई’, ‘एक दो तीन’ और ‘मेरी उमर के नौजवानों’ जैसे कई हिट गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। युगल गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में और रंग भर दिए।’एक प्यार का नगमा है’, ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ और ‘चोली के पीछे’ जैसे गीतों पर माहौल पूरी तरह जोश में नजर आया। श्रोताओं की फरमाइशों पर भी कलाकारों ने कई सुपरहिट नगमें सुनाए। शिवांजना के प्रमुख राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उनकी संस्था लगातार संगीत और थिएटर के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यूट्यूब चैनल पर भी कई लोकप्रिय गीत उपलब्ध हैं। इस सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छे संगीत का जादू कभी फीका नहीं पड़ता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *