इकौना में दो सांड बीच सड़क पर भिड़े, VIDEO:मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाकर भागे; चपेट में आए बाइक सवार

इकौना में दो सांड बीच सड़क पर भिड़े, VIDEO:मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाकर भागे; चपेट में आए बाइक सवार

श्रावस्ती के इकौना नगर में दो आवारा सांड बीच सड़क पर भिड़ गए। इसके चलतो राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना नगर के व्यस्त मुख्य मार्ग पर हुई, जहां सांड काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करते रहे। उनकी लड़ाई इतनी हिंसक थी कि सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कुछ बाइक सवार सांडों की चपेट में आते-आते बचे। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इकौना नगर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे वे अब हिंसक व्यवहार करने लगे हैं। पूर्व में भी आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं और लोगों के चोटिल होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और पशु नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *