अमरनाथ यात्री ध्यान दें: रजिस्ट्रेशन से पूर्व यात्रियों की जांच

अमरनाथ यात्री ध्यान दें: रजिस्ट्रेशन से पूर्व यात्रियों की जांच

रतलाम. शहर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले दो-तीन दिन से यात्री अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल के अधिकृत चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले के लगभग 70 यात्रियों का प्रमाण पत्र जांच के बाद बनाया जा चुका है। कुछ यात्रियों के शुगर और बीपी जैसे स्वास्थ्य कारणों के चलते फार्म निरस्त किए गए हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन 15 अप्रेल से शुरू
इस वर्ष बर्फानी बाबा अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन 15 अप्रेल से शुरू किए जाएंगे और 20 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए पीएनबी, एसबीआई और यश बैंक का चयन किया गया है, जहां “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर परमिट प्राप्त होंगे।

चिकित्सकीय परीक्षण यहां हो रहा
जिला चिकित्सालय के आरएमओ कार्यालय में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाएगा। संबंधित यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होकर अपना मेडिकल परीक्षण एवं ब्लड जांच करवाएं। मेडिकल प्रमाण पत्र शाम 4.30 बजे के बाद प्रदान किया जाएगा।

ये जांच करानी होगा अनिवार्य यात्रियों को
यात्रियों को बीपी, आरबीएस, ईसीजी, एसपीओ2, चेस्ट एक्सरे, सीबीसी, पीटी/आईएनआर और सीरम क्रिएटिनिन जैसी आवश्यक जांचें करवानी होंगी। यह संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण प्रक्रिया जिला अस्पताल द्वारा समन्वित की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुगम तरीके से प्रमाण पत्र मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *