अयोध्या में पहली बार आयोजित हो रहे ‘पैंथर फाइट नाइट’ का शुक्रवार को समापन हुआ। दूसरे दिन कई समाज सेवी और अयोध्या के संत महंत पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। दूसरे दिन के मुकाबले में गुजरात और यूपी और नेपाल के 10 फाइटर्स पहुंचे हैं, जो देर रात तक अपने प्रतिभा दिखाई। “पैंथर फाइट नाइट” के फाउंडर आदित्य चौरसिया और आरुष मिश्रा ने दावा किया कि कई राज्यों की टीमें शामिल हुई है। वहीं कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह और प्रेम नारायण पांडेय को बतौर अतिथि आना था, जो नहीं पहुंचे। इसके अलावा भी कई अतिथि कार्यक्रम में सम्मलित नहीं हुए। कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान अयोध्या के कई संत महंत पहुंचकर फाइटर्स का हौसला बढ़ाया।


