‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश में आएगा बड़ा बदलाव’:मुजफ्फरपुर पहुंची मैथिली ठाकुर, बोलीं- 33% महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम; महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश में आएगा बड़ा बदलाव’:मुजफ्फरपुर पहुंची मैथिली ठाकुर, बोलीं- 33% महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम; महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम

मुजफ्फरपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किया गया 33 प्रतिशत महिला आरक्षण न केवल भाजपा-एनडीए बल्कि पूरे महिला समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जब 33 प्रतिशत महिलाएं संसद में भागीदारी करेंगी, तो यह देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम- मैथिली ठाकुर विधायक ने कहा कि महिलाओं को यदि अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पंचायती व्यवस्था पर भी रखी बात बिहार में पंचायत स्तर पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि कई जगहों पर पुरुष अभिभावकों का हस्तक्षेप जरूर है, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने इसे एक संक्रमणकाल बताते हुए भविष्य में सुधार की उम्मीद जताई। संवेदनशील मुद्दों पर नहीं दिया जवाब कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने पटना छात्रावास कांड और मुजफ्फरपुर में लापता बेटियों—नवरुणा, यशी और खुशी के मामले पर सवाल किया, तो विधायक ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ही सवाल किया जाना चाहिए और अपने विधानसभा क्षेत्र अलीनगर में स्थिति बेहतर होने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी रानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा राय, जिलाध्यक्ष पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, महासचिव मनोज तिवारी, मुकेश शर्मा, रंजन ओझा, साकेत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने विधायक का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुजफ्फरपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किया गया 33 प्रतिशत महिला आरक्षण न केवल भाजपा-एनडीए बल्कि पूरे महिला समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जब 33 प्रतिशत महिलाएं संसद में भागीदारी करेंगी, तो यह देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम- मैथिली ठाकुर विधायक ने कहा कि महिलाओं को यदि अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पंचायती व्यवस्था पर भी रखी बात बिहार में पंचायत स्तर पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि कई जगहों पर पुरुष अभिभावकों का हस्तक्षेप जरूर है, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने इसे एक संक्रमणकाल बताते हुए भविष्य में सुधार की उम्मीद जताई। संवेदनशील मुद्दों पर नहीं दिया जवाब कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने पटना छात्रावास कांड और मुजफ्फरपुर में लापता बेटियों—नवरुणा, यशी और खुशी के मामले पर सवाल किया, तो विधायक ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ही सवाल किया जाना चाहिए और अपने विधानसभा क्षेत्र अलीनगर में स्थिति बेहतर होने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी रानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा राय, जिलाध्यक्ष पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, महासचिव मनोज तिवारी, मुकेश शर्मा, रंजन ओझा, साकेत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने विधायक का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *