CG Crime News: पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप, NGO दफ्तर के बाहर संदिग्ध टोटका

CG Crime News: पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिलने से हड़कंप, NGO दफ्तर के बाहर संदिग्ध टोटका

CG Crime News: बालोद जिले के कुंदरू पारा स्थित मधुबन कॉलोनी में संचालित सूत्र समाज सेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ सामग्री रखी मिली। इन सामग्रियों में नींबू-मिर्ची बंधन, एक मटकी, लाल कपड़ा और एक प्लास्टिक पुतले का सिर शामिल हैं, जिन्हें कार्यालय के ठीक बाहर पाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, सूत्र समाज सेवी संस्था ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। संस्था ने अपनी शिकायत में इन संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने का उल्लेख किया है, जिससे परिसर में काम करने वालों में चिंता फैल गई है।

बालोद में संदिग्ध सामग्री मिलने से दहशत

दरअसल, कुन्दरूपारा वार्ड के मधुबन कॉलोनी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध सामग्री पाई गई। जानकारी के अनुसार, “सूत्र” संस्था के कर्मचारी जब फील्ड कार्य से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो बाहर रखी सामग्री को देखकर घबरा गए। घटना के बाद कर्मचारी तुरंत बालोद थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, सूचना मिलते ही वार्ड के लोग भी मौके पर जुट गए। बाद में स्थानीय लोगों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर उक्त सामग्री को हटवा दिया, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना रहा।

पुलिस ने बताया शरारती तत्वों की हरकत

इस मामले में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत लग रही है, जिसका उद्देश्य लोगों में भय फैलाना हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जादू-टोना जैसी बातें अंधविश्वास हैं और इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

नींबू-मिर्च लेकर श्मशान घाट में कर रहे थे तांत्रिक क्रिया, मौके पर पहुंची पुलिस – बिलासपुर कोनी क्षेत्र के ग्राम निरतू के श्मशान घाट में तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त 12 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसमें चार महिलाएं शामिल थीं। पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास पीपल के पेड़ के नीचे कुछ अनजान लोगों को अजीबोगरीब क्रियाएं करते देखा… पूरी खबर पढ़े

जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 3 लोगों के साथ बर्बरता, HC ने पुलिस से मांगा जवाब- जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई अमानवीय बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने न्यायिक आदेश का पालन नहीं करने और निष्पक्ष जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस की भूमिका को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच का परिणाम शपथपत्र के साथ प्रस्तुत करें… पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *