West Asia में तनाव के बीच S Jaishankar का UAE दौरा, भारतीयों की सुरक्षा पर जताया आभार

West Asia में तनाव के बीच S Jaishankar का UAE दौरा, भारतीयों की सुरक्षा पर जताया आभार
अबू धाबी से एक अहम कूटनीतिक खबर सामने आई है, जहां भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अबू धाबी में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।
मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान जयशंकर ने हालिया पश्चिम एशिया तनाव के बीच यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुभकामनाएं भी पहुंचाई हैं।
गौरतलब है कि भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है। इसी कड़ी में दोनों नेताओं के बीच इस साझेदारी को और गहरा करने पर भी चर्चा हुई है। जयशंकर ने कहा कि यूएई नेतृत्व के मार्गदर्शन से दोनों देशों के रिश्ते आगे और मजबूत होंगे।
बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान जयशंकर ने शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खासकर दुबई में रह रहे भारतीयों के लिए यूएई सरकार के सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की है।
इसके अलावा उन्होंने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात और उनके व्यापक असर पर चर्चा हुई है। मौजूद हालात को देखते हुए यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक यूएई में काम और कारोबार करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्थिरता भारत सरकार की प्राथमिकता रही है। इसी को लेकर जयशंकर ने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और उन्हें सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में भी उन्होंने स्थानीय समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही यूएई सरकार द्वारा उनके हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *