आशा भोसले को गर्भावस्था में पति ने घर से निकाला, दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए हुई थीं भावुक

आशा भोसले को गर्भावस्था में पति ने घर से निकाला, दर्दनाक अनुभव साझा करते हुए हुई थीं भावुक

Asha Bhosle Death News: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आवाज आशा भोसले के निधन की खबर ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। 92 वर्ष की उम्र में उनका जाना सिर्फ संगीत की दुनिया के लिए ही नहीं, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक युग के अंत जैसा माना जा रहा है। जहां एक तरफ उनके हजारों सदाबहार गीत लोगों की यादों में हमेशा जीवित रहेंगे, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी का संघर्ष भी उतना ही गहरा और प्रेरणादायक रहा है।

आशा भोसले की निजी जिंदगी (Asha Bhosle Death News)

बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले की निजी जिंदगी आसान नहीं थी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी, जो उनसे उम्र में काफी बड़े थे। परिवार की इच्छा के खिलाफ लिया गया यह फैसला आगे चलकर उनके रिश्तों में दूरी का कारण बना। खास तौर पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर इस विवाह से खुश नहीं थीं, जिसके कारण दोनों बहनों के बीच लंबे समय तक बातचीत भी बंद रही।

आशा भोसले को गर्भावस्था में हुई तकलीफें

शादी के शुरुआती दिनों में आशा भोसले ने उम्मीदों के साथ अपना नया जीवन शुरू किया था, लेकिन समय के साथ हालात बदलते चले गए। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि विवाह के दौरान उन्हें मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उस कठिन समय में उन्होंने अपने मायके लौटकर नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया।

हालांकि इस रिश्ते ने उन्हें कई तकलीफें दीं, फिर भी उन्होंने कभी कटुता नहीं रखी। उन्होंने हमेशा यह स्वीकार किया कि उनके तीन बच्चों का जन्म उसी रिश्ते की सबसे बड़ी देन था। यही सकारात्मक सोच उनकी मजबूत मानसिकता को दर्शाती है।

आशा भोसले ने क्या कहा था?

अपनी पहली शादी को लेकर आशा भोसले कहा था- ‘मेरे साथ दुर्व्यवहार और बुरा बर्ताव किया गया, और आखिरकार जब मैं अपने सबसे छोटे बेटे आनंद को लेकर प्रेग्नेंट थी, तब मुझे घर छोड़ने के लिए कहा गया। मैं अपनी मां, बहनों और भाई के पास वापस चली गई।’

पहली शादी टूटने के बाद आशा भोसले की जिंदगी में प्रसिद्ध संगीतकार आरडी बरमन का साथ आया। दोनों का रिश्ता संगीत की साझेदारी से शुरू होकर जीवनसाथी बनने तक पहुंचा। वर्ष 1980 में दोनों ने शादी की और ये रिश्ता उनके जीवन का स्थिर और भावनात्मक अध्याय साबित हुआ। हालांकि कुछ व्यक्तिगत मतभेदों के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और अपनापन बना रहा।

आशा भोसले का शानदार रहा करियर

आशा भोसले सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं थीं, बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल भी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। “पिया तू अब तो आजा”, “जाइए आप कहां जाएंगे” और “रंगीला रे” जैसे गीतों ने उन्हें नई पीढ़ियों तक लोकप्रिय बनाए रखा। उनकी आवाज़ में वह जादू था जो हर दौर में लोगों के दिलों को छूता रहा।

आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तब उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियां भी किसी मजबूत इरादे को रोक नहीं सकतीं। आशा भोसले की कहानी सिर्फ संगीत की नहीं, बल्कि साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणादायक यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *