15 लाख की नशीली दवाएं जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार:रामपुर में डस्टर कार, बाइक, स्कूटी बरामद; दो अन्य आरोपी फरार

15 लाख की नशीली दवाएं जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार:रामपुर में डस्टर कार, बाइक, स्कूटी बरामद; दो अन्य आरोपी फरार

रामपुर में कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आश्रम पद्धति सड़क से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुरादाबाद के नवाबपुरा निवासी अक्षय, रामपुर के चमरौआ क्षेत्र का जीशान और अजीम नगर थाना क्षेत्र निवासी जबर सिंह शामिल हैं। इनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट मिले हैं।
बरामदगी में एक डस्टर कार, एक बाइक और एक स्कूटी भी शामिल है। इन वाहनों का उपयोग नशीली दवाओं की आपूर्ति और परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से युवाओं को नशे की लत में धकेलने और जिले में अपना नेटवर्क फैलाने का काम कर रहा था। एसपी सोमेंद्र ने यह भी बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *