इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:नहीं रहीं आशा भोसले, इंदौर से जुड़ी रहीं बचपन की यादें; तीसरी मंजिल से गिरा मासूम, मौत

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:नहीं रहीं आशा भोसले, इंदौर से जुड़ी रहीं बचपन की यादें; तीसरी मंजिल से गिरा मासूम, मौत

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा भोसले का मध्य प्रदेश से बेहद गहरा और भावनात्मक रिश्ता रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आशा ताई के बचपन के कुछ सुनहरे दिन इंदौर में छावनी की गलियों में बीते थे। पढ़िए पूरी खबर। 2. तीसरी मंजिल से गिरा 5 साल का मासूम, मौत इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरने से 5 वर्षीय गोरांश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर। 3. पार्षद रुबीना खान का वंदे मातरम् गाते VIDEO इंदौर नगर निगम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सियासी विवाद में नया मोड़ आ गया है। जिस गीत को इस्लाम का हवाला देकर पार्षद रुबीना खान ने गाने से इनकार किया था, अब उसी को गाते हुए उनके दो वीडियो सामने आए हैं। पढ़िए पूरी खबर। 4. महापौर बोले- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का रुख बेहद आपत्तिजनक है इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में महिला कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् नहीं गाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के रुख को घोर आपत्तिजनक बताया। पढ़िए पूरी खबर। 5. इंदौर क्लब में मैनेजर से मारपीट, तीन नामजद पर केस इंदौर के शालीमार टाउनशिप स्थित स्ट्राइगर क्लब में मैनेजर और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने के बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़िए पूरी खबर। 6. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, आरोपी उसी की बिल्डिंग में किराए से रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। पढ़िए पूरी खबर। 7. इंदौर में पुराने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आग इंदौर के रीगल स्थित रानी सराय परिसर में रविवार सुबह आग लग गई। लोगों ने बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण झाड़ियों में आग लगते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। पढ़िए पूरी खबर। 8. 15 अप्रैल के बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं पर होगी कार्रवाई इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए 15 अप्रैल तक की समय-सीमा तय की है। इसके बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शाओं को रंग के आधार पर चार जोनों में विभाजित किया गया है। पढ़िए पूरी खबर। 9. नशे में बस चला रहे दो ड्राइवर पकड़े, 12 वाहनों पर कार्रवाई इंदौर में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान यात्रियों से भरी दो बसों को रोककर चालकों की जांच की गई, जिनमें दोनों ड्राइवर नशे में पाए गए। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 12 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की, जिनमें से 3 बड़े वाहन जब्त किए गए। पढ़िए पूरी खबर। MTH में मातृ मृत्युदर में कमी के लिए नई तकनीक मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में नई पहल की जा रही है। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमटीएच में डिलीवरी के बाद महिलाओं में होने वाले ब्लीडिंग को सटीक रूप से मापने के लिए कैलिब्रेटेड ब्लड कलेक्शन ड्रेप का उपयोग शुरू किया है। संभाग के सरकारी अस्पतालों में यह तकनीक पहली बार लागू की गई है। पढ़िए पूरी खबर।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *