अररिया के फारबिसगंज में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले के बाद पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर रखे हुए है। जिले के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें मोहम्मद अफजल खान और अनूप पाठक शामिल हैं, जिन्होंने फेसबुक आईडी से विवादित पोस्ट किए थे। दो लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी जहां भी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है। एक नया मामला भी दर्ज किया गया है, जिसमें उत्तेजक पोस्ट सामने आए थे। ऐसे सभी पोस्ट को विधिवत टेकडाउन कराया जा रहा है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। अफवाहों से बचने की अपील एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी सामग्री साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भड़काऊ पोस्ट करना दंडनीय अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था खूनी संघर्ष गौरतलब है कि फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 पर पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान पिकअप चालक नबी हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। चार FIR, 150 अज्ञात आरोपी इस मामले में अब तक चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें करीब 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाना में एक-एक केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल और पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अररिया के फारबिसगंज में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले के बाद पुलिस अब सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर रखे हुए है। जिले के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें मोहम्मद अफजल खान और अनूप पाठक शामिल हैं, जिन्होंने फेसबुक आईडी से विवादित पोस्ट किए थे। दो लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी जहां भी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है। एक नया मामला भी दर्ज किया गया है, जिसमें उत्तेजक पोस्ट सामने आए थे। ऐसे सभी पोस्ट को विधिवत टेकडाउन कराया जा रहा है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। अफवाहों से बचने की अपील एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी सामग्री साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भड़काऊ पोस्ट करना दंडनीय अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था खूनी संघर्ष गौरतलब है कि फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 पर पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान पिकअप चालक नबी हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। चार FIR, 150 अज्ञात आरोपी इस मामले में अब तक चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें करीब 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से थाना में एक-एक केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल और पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


