सुपौल में बाइक सवार छात्रा की मौत:इसी साल मैट्रिक में फर्स्ट डिविजन आया, दो बहनों में छोटी थी, पिकअप ने मारी टक्कर

सुपौल में बाइक सवार छात्रा की मौत:इसी साल मैट्रिक में फर्स्ट डिविजन आया, दो बहनों में छोटी थी, पिकअप ने मारी टक्कर

सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चौक के समीप रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन सिमराही की ओर से वीरपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान डुमरी गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी अजीत कुमार मेहता अपनी पुत्री बिपाशा भारती के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया
डुमरी चौक के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी बिपाशा भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता अजीत कुमार मेहता का इलाज जारी है। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी
मृतका बिपाशा भारती अपने परिवार में एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में काफी मेधावी थी और हाल ही में रतनपुरा हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 320 अंक हासिल किए थे। उसकी असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रेफरल अस्पताल सिमराही के चिकित्सक डॉ. नीलेश प्रधान ने बताया कि किशोरी को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पिता का प्राथमिक उपचार किया गया है। इधर, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चौक के समीप रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन सिमराही की ओर से वीरपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान डुमरी गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी अजीत कुमार मेहता अपनी पुत्री बिपाशा भारती के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया
डुमरी चौक के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। घटना की सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी बिपाशा भारती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पिता अजीत कुमार मेहता का इलाज जारी है। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी
मृतका बिपाशा भारती अपने परिवार में एक भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में काफी मेधावी थी और हाल ही में रतनपुरा हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 320 अंक हासिल किए थे। उसकी असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रेफरल अस्पताल सिमराही के चिकित्सक डॉ. नीलेश प्रधान ने बताया कि किशोरी को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पिता का प्राथमिक उपचार किया गया है। इधर, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *