अलविदा आशा ताई, सुरों की मलिका को रवि किशन ने यूं किया याद, लिखा- एक युग का अंत

अलविदा आशा ताई, सुरों की मलिका को रवि किशन ने यूं किया याद, लिखा- एक युग का अंत

Asha Bhosle Passes Away: भारतीय संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर से उनके लाखों प्रशंसक और सेलिब्रिटी बहुत दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके गानों को याद कर रहे हैं।

20 से ज्यादा भाषाओं में गाने

आशा भोसले ने बॉलीवुड में अपनी अनोखी पहचान बनाई। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए और दुनिया भर में अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए, जो किसी भी भारतीय गायिका के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। लता मंगेशकर के साथ मिलकर उन्होंने संगीत का स्वर्णिम युग बनाया। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। एक्स (ट्विटर) पर उन्होंने लिखा कि विनम्र श्रद्धांजलि। आशा भोसले जी का संगीत और सिनेमा जगत में योगदान अतुलनीय रहा है। उनके जाने से भारतीय संगीत उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। लता मंगेशकर जी के साथ मिलकर उन्होंने जिस स्वर्णिम युग का निर्माण किया था, आज वह एक युग मानो समाप्त हो गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके अनगिनत चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

संगीत में योगदान

आशा भोसले ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में, बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में गाकर इतिहास रचा। उन्होंने आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैय्यर, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे संगीतकारों के साथ काम किया। उनके गाने जैसे ‘दुम मरो दुम’, ‘ये मेरे वतन के लोगो’ (लता जी के साथ), टक्या करता है प्यारट आदि आज भी अमर हैं।
उनकी मौत से संगीत प्रेमी बहुत उदास हैं। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया और उनके योगदान को सलाम किया। आशा भोसले संगीत की दुनिया में हमेशा याद की जाएंगी। उनका जाना भारतीय संगीत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *