टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹4.13 लाख-करोड़ बढ़ी:बीते हफ्ते HDFC बैंक को सबसे ज्यादा फायदा, सेंसेक्स 4,230 अंक चढ़ा

टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹4.13 लाख-करोड़ बढ़ी:बीते हफ्ते HDFC बैंक को सबसे ज्यादा फायदा, सेंसेक्स 4,230 अंक चढ़ा

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में कुल 4,13,003.23 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़त में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर की कंपनियां HDFC बैंक और ICICI बैंक रहीं। बाजार में यह उछाल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल संकेतों के कारण देखने को मिला है। पिछले कारोबारी हफ्ते में BSE सेंसेक्स 4,230.7 अंक यानी 5.77% की बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 1,337.5 अंक (5.88%) की तेजी रही। HDFC बैंक की वैल्यू ₹91,282 करोड़ बढ़ी देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ी सोर्स: BSE (6 अप्रैल – 10 अप्रैल, 2026) भारती एयरटेल और SBI के इन्वेस्टर्स को भी फायदा इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज लार्सन एंड टुब्रो (LT) की मार्केट वैल्यू में 47,624.97 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। वहीं टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की वैल्यू 45,873.43 करोड़ रुपए बढ़ी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का मार्केट कैप भी 43,614.67 करोड़ रुपए बढ़कर 9.84 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है। आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी TCS की वैल्यू में 26,303.49 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की वैल्यू में 21,287.29 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलायंस और इन्फोसिस को हुआ मामूली नुकसान एक तरफ जहां 8 कंपनियों ने मोटा मुनाफा कमाया, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस की वैल्यू में गिरावट आई है। इन्फोसिस का मार्केट कैप 3,285.03 करोड़ रुपए घटकर 5.24 लाख करोड़ रुपए रह गया। वहीं, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू भी 947.28 करोड़ रुपए कम हुई है। हालांकि, गिरावट के बावजूद रिलायंस 18.27 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ देश की नंबर-1 कंपनी बनी हुई है। बाजार में तेजी की 2 बड़ी वजहें मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते तेजी के पीछे मुख्य रूप से दो कारण रहे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *