गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चलाकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह छोला-गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी और उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर मृतक के जीजा प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार गांडेय के कोयरीडीह में आयोजित यज्ञ से देर रात करीब 1 बजे ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांडेय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद से रांची ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम धनबाद में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की सलाह दी। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। गांडेय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठेला चलाकर घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह छोला-गुपचुप बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में उसकी शादी हुई थी और उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर मृतक के जीजा प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रिंस कुमार गांडेय के कोयरीडीह में आयोजित यज्ञ से देर रात करीब 1 बजे ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांडेय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद से रांची ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम धनबाद में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की सलाह दी। परिजन उसे रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। गांडेय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


