प्रत्येक थाना में लगेगी शिकायत पेटी:जनता सुझाव और शिकायतें सीधे एसपी तक पहुंचा सकेगी, स्कैनर से लोगों को मिलेगी मदद

प्रत्येक थाना में लगेगी शिकायत पेटी:जनता सुझाव और शिकायतें सीधे एसपी तक पहुंचा सकेगी, स्कैनर से लोगों को मिलेगी मदद

किशनगंज जिले में आम जनता की शिकायतों और सुझावों के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। अब जिले के प्रत्येक थाने में शिकायत पेटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, जनता से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए क्यूआर स्कैन कोड की व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने इस व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके तहत, कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से थाने में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से अपने महत्वपूर्ण सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकेगा। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इस व्यवस्था को अगले सप्ताह तक जिले के सभी थानों में लागू किया जाए। थानाध्यक्ष स्वयं इस पूरी प्रणाली की निगरानी करेंगे। किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत होने पर वह अपनी समस्या लिखकर सीधे शिकायत पेटी में डाल सकता है। इन शिकायत पेटियों को प्रतिदिन शाम को थानाध्यक्ष या पुलिस के वरीय अधिकारी खोलेंगे। स्कैनर से लोगों को मिलेगी मदद क्यूआर स्कैन कोड की व्यवस्था भी आम लोगों के लिए मददगार साबित होगी। कोड स्कैन करने के बाद फीडबैक या शिकायत सीधे एसपी या पुलिस के वरीय अधिकारी तक पहुंचेगी। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर मामले का निपटारा किया जाएगा। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि कई बार आम नागरिक अपनी शिकायतें बताने में झिझकते हैं। अब वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें लिखकर या क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक सुधार तत्काल किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था अगले सप्ताह तक सभी थानों में लागू हो जाएगी। एसपी संतोष कुमार की पहल पर जिले की यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने चेकिंग प्वाइंट को किया चिन्हित जिसमें कुछ प्रयोग भी किए जाएंगे। इसके लिए सभी चेकिंग प्वाइंट पर स्कैनर व क्यूआर कोड लगाया जाएगा। एसपी ने यातायात थानाध्यक्ष को जिले में चेकिंग प्वाइंट को चिन्हित कर उक्त व्यवस्था प्रारंभ किए जाने का निर्देश दिया है। ये व्यव्स्था भी इसी माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक लागू हो जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड से स्कैन कर जुर्माना की राशि जमा कर सकेगा। इसके अलावा वाहन चेकिंग को और भी प्रभावी बनाने के लिये अत्याधुनिक तकनीक एवं एप्स का इस्तेमाल किया जाएगा। किशनगंज जिले में आम जनता की शिकायतों और सुझावों के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। अब जिले के प्रत्येक थाने में शिकायत पेटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही, जनता से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए क्यूआर स्कैन कोड की व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने इस व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके तहत, कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से थाने में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से अपने महत्वपूर्ण सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकेगा। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इस व्यवस्था को अगले सप्ताह तक जिले के सभी थानों में लागू किया जाए। थानाध्यक्ष स्वयं इस पूरी प्रणाली की निगरानी करेंगे। किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत होने पर वह अपनी समस्या लिखकर सीधे शिकायत पेटी में डाल सकता है। इन शिकायत पेटियों को प्रतिदिन शाम को थानाध्यक्ष या पुलिस के वरीय अधिकारी खोलेंगे। स्कैनर से लोगों को मिलेगी मदद क्यूआर स्कैन कोड की व्यवस्था भी आम लोगों के लिए मददगार साबित होगी। कोड स्कैन करने के बाद फीडबैक या शिकायत सीधे एसपी या पुलिस के वरीय अधिकारी तक पहुंचेगी। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर मामले का निपटारा किया जाएगा। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि कई बार आम नागरिक अपनी शिकायतें बताने में झिझकते हैं। अब वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें लिखकर या क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक सुधार तत्काल किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था अगले सप्ताह तक सभी थानों में लागू हो जाएगी। एसपी संतोष कुमार की पहल पर जिले की यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने चेकिंग प्वाइंट को किया चिन्हित जिसमें कुछ प्रयोग भी किए जाएंगे। इसके लिए सभी चेकिंग प्वाइंट पर स्कैनर व क्यूआर कोड लगाया जाएगा। एसपी ने यातायात थानाध्यक्ष को जिले में चेकिंग प्वाइंट को चिन्हित कर उक्त व्यवस्था प्रारंभ किए जाने का निर्देश दिया है। ये व्यव्स्था भी इसी माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक लागू हो जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड से स्कैन कर जुर्माना की राशि जमा कर सकेगा। इसके अलावा वाहन चेकिंग को और भी प्रभावी बनाने के लिये अत्याधुनिक तकनीक एवं एप्स का इस्तेमाल किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *