नाबालिग का रेप करने वाले आरोपी की संदिग्ध मौत:परिजन ने पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार, मौत के कारण की हो रही जांच

नाबालिग का रेप करने वाले आरोपी की संदिग्ध मौत:परिजन ने पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार, मौत के कारण की हो रही जांच

मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। नाबालिग के साथ गलत करने वाले मुख्य आरोपी की संदिग्ध स्थिति मौत हो गई है। दूसरी तरफ सीसीटीवी से पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी। पुलिस आरोपी के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस को पता चला कि आरोपी की मौत के बाद परिजन ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर मुख्या आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी नवीन कुमारी की मौत हो गई। परिजन और पड़ोसी हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं। फिलहाल मौत की जांच की जा रही है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। देह व्यापार से जुड़ी हुई थी महिलाएं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उनके देह व्यापार से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिलाएं देह व्यापार में जुड़ी थी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता की मां के बयान पर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार तीन महिलाओं कोमल कुमारी, सुधा और गुड़िया को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। नाबालिग के साथ गलत करने वाले मुख्य आरोपी की संदिग्ध स्थिति मौत हो गई है। दूसरी तरफ सीसीटीवी से पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी। पुलिस आरोपी के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस को पता चला कि आरोपी की मौत के बाद परिजन ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर मुख्या आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी नवीन कुमारी की मौत हो गई। परिजन और पड़ोसी हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं। फिलहाल मौत की जांच की जा रही है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। देह व्यापार से जुड़ी हुई थी महिलाएं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उनके देह व्यापार से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिलाएं देह व्यापार में जुड़ी थी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता की मां के बयान पर मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार तीन महिलाओं कोमल कुमारी, सुधा और गुड़िया को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *