औरंगाबाद में चलती ट्रैक्टर से किशोर सड़क पर गिर गया। चक्का के नीचे दबने से जान चली गई। मृतक राजा कुमार(14) गयाजी के इमनचक गांव का रहने वाला था। माता-पिता का इकलौता लड़का था। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर ओबरा पोस्ट ऑफिस के पास की है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह राजा घर में सो रहा था। इस बीच ड्राइवर आया और अपने साथ आसपास के बच्चों को गाड़ी पर बिठाकर ले गया। ईंट अनलोड करने ओबरा जा रहा था। रास्ते में बैलेंस बिगड़ने से राजा ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके स फरार हो गया। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। काम में पिता की मदद करता था पिता सुरेश मांझी ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा ट्रैक्टर पर गया है। ड्राइवर ने भी कुछ नहीं बताया। पिछले कई महीने से ईंट भट्ठा पर काम कर रहे थे। बेटा भी साथ रहता था। काम में मेरी मदद करता था। कड़ी कार्रवाई की मां नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में ओबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। औरंगाबाद में चलती ट्रैक्टर से किशोर सड़क पर गिर गया। चक्का के नीचे दबने से जान चली गई। मृतक राजा कुमार(14) गयाजी के इमनचक गांव का रहने वाला था। माता-पिता का इकलौता लड़का था। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर ओबरा पोस्ट ऑफिस के पास की है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह राजा घर में सो रहा था। इस बीच ड्राइवर आया और अपने साथ आसपास के बच्चों को गाड़ी पर बिठाकर ले गया। ईंट अनलोड करने ओबरा जा रहा था। रास्ते में बैलेंस बिगड़ने से राजा ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके स फरार हो गया। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही मां बेहोश हो गईं। दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। काम में पिता की मदद करता था पिता सुरेश मांझी ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा ट्रैक्टर पर गया है। ड्राइवर ने भी कुछ नहीं बताया। पिछले कई महीने से ईंट भट्ठा पर काम कर रहे थे। बेटा भी साथ रहता था। काम में मेरी मदद करता था। कड़ी कार्रवाई की मां नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में ओबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


