मुजफ्फरपुर के कांटी फीडर से 3 घंटे तक बिजली कटौती:दोपहर 12 बजे से मेंटेनेंस का काम होगा, शहर में मेन लाइन को ठीक किया जाएगा

मुजफ्फरपुर के कांटी फीडर से 3 घंटे तक बिजली कटौती:दोपहर 12 बजे से मेंटेनेंस का काम होगा, शहर में मेन लाइन को ठीक किया जाएगा

मुजफ्फरपुर में आज(12 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। भगवानपुर PSS अंतर्गत कांटी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य से डुमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। यह कार्य ग्रिड और फीडर की लाइनों को दुरुस्त करने के लिए किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और तकनीकी खराबी की संभावनाओं को कम करना है। गर्मी के सीजन में दोपहर के समय शटडाउन से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खासकर प्रोफेसर कॉलोनी और गंगा यादव चौक के व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। यह कार्य मानसून से पहले और गर्मी के बढ़ते लोड को देखते हुए किया जा रहा है। समय से निपटा लें जरूरी काम विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर में आज(12 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। भगवानपुर PSS अंतर्गत कांटी फीडर में मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके चलते दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य से डुमरी, गंगा यादव चौक और प्रोफेसर कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। यह कार्य ग्रिड और फीडर की लाइनों को दुरुस्त करने के लिए किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और तकनीकी खराबी की संभावनाओं को कम करना है। गर्मी के सीजन में दोपहर के समय शटडाउन से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खासकर प्रोफेसर कॉलोनी और गंगा यादव चौक के व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। यह कार्य मानसून से पहले और गर्मी के बढ़ते लोड को देखते हुए किया जा रहा है। समय से निपटा लें जरूरी काम विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *