राजधानी पटना में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पटना की टीम ने जीविका से जुड़े कर्मी नीतीश कुमार कौशल को अख्तियारपुर, पालीगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन से 1000 से अधिक छोटे बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकांश वीडियो भारत में शूट किए गए प्रतीत होते हैं। फिलहाल, आरोपी से साइबर थाने की पुलिस पूछताछ के आधार पर लिंकेज खंगालने में लगी है। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए करता था शेयरिंग साइबर थाना के SHO नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि, ‘आरोपी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के आधार पर टीम गठित कर उसे अरेस्ट किया गया है। इसके मोबाइल फोन से अलग-अलग टेलीग्राम ग्रुप मिले हैं, जिसके जरिए यह मल्टीप्ल लोगों के पास बच्चों के अश्लील वीडियो भेजता था। शेयरिंग, स्टोर और डाउनलोडिंग के एविडेंस इसके मोबाइल से मिले हैं।’ 2 साल से कर रहा था अवैध गतिविधि पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अपने मोबाइल फोन में अलग-अलग वेबसाइट से बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था। फिर उसे टेलीग्राम में बने ग्रुप में शेयर करता था। पिछले 2 साल से यह लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो को शेयर, डाउनलोड और अपलोड करने में संलिप्त था। कमर्शियल लिंक की भी जांच पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संभावित कमर्शियल कनेक्शन की जांच कर रही है। उसके बैंक खातों और अन्य डिजिटल गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा हो सके। हालांकि, अभी तक की जांच में कमर्शियल ऑब्जेक्टिव सामने नहीं आए हैं। दो बच्चों का पिता है आरोपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इसके दो मासूम बच्चे भी हैं। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा कोई भी कंटेंट देखना, रखना या शेयर करना अपराध है। अगर किसी के पास ऐसा कंटेंट है, तो तुरंत डिलीट करें और इसकी जानकारी संबंधित थाने को ऐसे वीडियो भेजने वाले की जानकारी दें। अगर वह शख्स ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। राजधानी पटना में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पटना की टीम ने जीविका से जुड़े कर्मी नीतीश कुमार कौशल को अख्तियारपुर, पालीगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल फोन से 1000 से अधिक छोटे बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकांश वीडियो भारत में शूट किए गए प्रतीत होते हैं। फिलहाल, आरोपी से साइबर थाने की पुलिस पूछताछ के आधार पर लिंकेज खंगालने में लगी है। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए करता था शेयरिंग साइबर थाना के SHO नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि, ‘आरोपी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के आधार पर टीम गठित कर उसे अरेस्ट किया गया है। इसके मोबाइल फोन से अलग-अलग टेलीग्राम ग्रुप मिले हैं, जिसके जरिए यह मल्टीप्ल लोगों के पास बच्चों के अश्लील वीडियो भेजता था। शेयरिंग, स्टोर और डाउनलोडिंग के एविडेंस इसके मोबाइल से मिले हैं।’ 2 साल से कर रहा था अवैध गतिविधि पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अपने मोबाइल फोन में अलग-अलग वेबसाइट से बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था। फिर उसे टेलीग्राम में बने ग्रुप में शेयर करता था। पिछले 2 साल से यह लगातार चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो को शेयर, डाउनलोड और अपलोड करने में संलिप्त था। कमर्शियल लिंक की भी जांच पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संभावित कमर्शियल कनेक्शन की जांच कर रही है। उसके बैंक खातों और अन्य डिजिटल गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा हो सके। हालांकि, अभी तक की जांच में कमर्शियल ऑब्जेक्टिव सामने नहीं आए हैं। दो बच्चों का पिता है आरोपी नीतिश चंद्र धारिया ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इसके दो मासूम बच्चे भी हैं। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा कोई भी कंटेंट देखना, रखना या शेयर करना अपराध है। अगर किसी के पास ऐसा कंटेंट है, तो तुरंत डिलीट करें और इसकी जानकारी संबंधित थाने को ऐसे वीडियो भेजने वाले की जानकारी दें। अगर वह शख्स ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


