भोपाल के वन विहार में जल्द शुरू होगी नाइट सफारी, रात में घने जंगल में 13 किमी घूम सकेंगे पर्यटक

भोपाल के वन विहार में जल्द शुरू होगी नाइट सफारी, रात में घने जंगल में 13 किमी घूम सकेंगे पर्यटक

Van Vihar- भोपाल के वन विहार घूमने जानेवाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। यहां अब फिर से नाइट सफारी शुरू की जाएगी। इसमें पूरी तरह ई व्हीकल का इस्तेमाल होगा। वन विहार में सैलानियों के लिए यह यात्रा 13 किमी की होगी। नो व्हीकल जोन होने के बाद वन विहार में 40 ई व्हीकल चलाए जा रहे हैं। इन्हें नाइट सफारी में भी शामिल किया गया। बता दें कि वन विहार में सैलानियों के लिए तीन साल पहले नाइट सफारी शुरू की गई थी, जिसे बीच में बंद कर दिया गया था। हालांकि इससे सैलानी संतुष्ट नहीं हैं, कई पर्यटक वन विहार में नाइट सफारी प्रारंभ करने की मांग कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश अपने घने जंगलों और टाइगर के लिए देश-दुनिया में अलग ही पहचान रखता है। यहां तक कि प्रदेश की राजधानी भोपाल के बीचों बीच भी घना जंगल है जिसे वन विहार के रूप में विकसित किया गया है। यहां आनेवाले पर्यटकों की सुविधा के लिए अनेक कवायदें की जा रहीं हैं।

चालीस वाहनों से सफर:

वन विहार में हर रोज ढाई से तीन हजार पर्यटक पहुंचते हैं। इनके लिए चालीस ई व्हीकल है। पांच किमी ट्रैक पर सैलानियों को सफर कराया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल सीएनजी वाहनों की वन विहार में नो एंट्री है।

दो माह बाद पांच गोल्फ कार्ट बढ़ेंगे, वन विहार आनेवाले सैलानियों के वाहनों के लिए नई पार्किंग विकसित की जा रही

वन विहार में गोल्फ कार्ट की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। प्रबंधन के मुताबिक दो माह बाद पांच गोल्फ कार्ट बढ़ जाएंगे। इस प्रकार वन विहार में कार्ट की संख्या बढ़ाकर 55 की जाएगी। गर्मी खत्म होने के बाद यह संख्या बढ़ेगी। अभी वाहन टेंडर पर हैं। वन विहार आनेवाले सैलानियों के वाहनों के लिए नई पार्किंग विकसित की जा रही है। एक पार्किंग अभी भदभदा गेट के पास बनी है।

उप संचालक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नो व्हीकल जोन घोषित किए जाने के बाद वन विहार में केवल ई व्हीकल ही दौड़ रहे

वन विहार के उप संचालक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि नो व्हीकल जोन घोषित किए जाने के बाद वन विहार में केवल ई व्हीकल ही दौड़ रहे हैं। यहां पर्यटकों के लिए चालीस वाहनों की सुविधा मुहैया कराई गई है। वन विहार में नाइट सफारी कुछ साल पहले शुरू की गई। इसे फिर से शुरू करने के लिए सैलानियों की ओर से कुछ प्रस्ताव मिले हैं। मामले में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की जा रही है, प्रस्ताव भेजकर मार्गदर्शन मांगा। इसके बाद नाइट सफारी की योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *