चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में पहली बार साइबर थाने की पुलिस ने पालीगंज से किशोर कौशल को गिरफ्तार किया। किशोर पालीगंज में ही जीविका में काम करता है। आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) से साइबर थाने को एक मोबाइल नंबर के बारे में सूचना दी गई। बताया गया कि उक्त मोबाइल नंबर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री शेयर की जा रही है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच कर किशोर कौशल को पकड़ा। डीएसपी व साइबर थाना के प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कौशल के मोबाइल की जब जांच की गई तो उसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कई वीडियो मिले। वह इन वीडियो को विभिन्न साइट से डाउनलोड करता था और कई टेलीग्राम ग्रुप में उसे भेजता भी था। ऐसी आशंका है कि वह इससे कमाई भी करता था। पुलिस कौशल किशोर के खाते की भी जांच करेगी। कौशल पिछले चार साल से इस अपराध में लिप्त था। उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ 2023 में ही पहली शिकायत आई4सी को मिली थी। चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कंटेंट मोबाइल में रखना भी अपराध डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि अगर किसी के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कंटेंट भेजा हो तो तुरंत डिलीट कर दें। इसके बाद नजदीकी थाने में सूचना दें। किसी का भेजा वीडियो भी अगर मोबाइल में स्टोर है तो दोषी माने जाएंगे। चाइल्ड पोर्नोग्राफी संगीन अपराध है। इससे जुड़ा कंटेंट डाउनलोड, अपलोड और शेयर करना अपराध है। ऐसे लोगों पर पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज होता है। जेल भी जाना पड़ता है। पटना में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 10 मामले दर्ज हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में पहली बार साइबर थाने की पुलिस ने पालीगंज से किशोर कौशल को गिरफ्तार किया। किशोर पालीगंज में ही जीविका में काम करता है। आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) से साइबर थाने को एक मोबाइल नंबर के बारे में सूचना दी गई। बताया गया कि उक्त मोबाइल नंबर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री शेयर की जा रही है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच कर किशोर कौशल को पकड़ा। डीएसपी व साइबर थाना के प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कौशल के मोबाइल की जब जांच की गई तो उसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कई वीडियो मिले। वह इन वीडियो को विभिन्न साइट से डाउनलोड करता था और कई टेलीग्राम ग्रुप में उसे भेजता भी था। ऐसी आशंका है कि वह इससे कमाई भी करता था। पुलिस कौशल किशोर के खाते की भी जांच करेगी। कौशल पिछले चार साल से इस अपराध में लिप्त था। उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ 2023 में ही पहली शिकायत आई4सी को मिली थी। चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कंटेंट मोबाइल में रखना भी अपराध डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा कि अगर किसी के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कंटेंट भेजा हो तो तुरंत डिलीट कर दें। इसके बाद नजदीकी थाने में सूचना दें। किसी का भेजा वीडियो भी अगर मोबाइल में स्टोर है तो दोषी माने जाएंगे। चाइल्ड पोर्नोग्राफी संगीन अपराध है। इससे जुड़ा कंटेंट डाउनलोड, अपलोड और शेयर करना अपराध है। ऐसे लोगों पर पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज होता है। जेल भी जाना पड़ता है। पटना में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 10 मामले दर्ज हैं।


