फार्मेसी काउंसिल में अवैध नियुक्ति की जांच कराएं : सरयू

फार्मेसी काउंसिल में अवैध नियुक्ति की जांच कराएं : सरयू

विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने काउंसिल के निबंधन-सह-सचिव प्रशांत कुमार और डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार की नियुक्तियों को अवैध बताते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई या एसीबी से कराने की मांग की है। सरयू राय के अनुसार, प्रशांत कुमार की नियुक्ति में योग्यता की अनदेखी की गई। विभागीय जांच में सामने आया कि वे एक साथ तीन या अधिक फार्मेसियों में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत थे, जो फार्मेसी अधिनियम का उल्लंघन है। वहीं, परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार की नियुक्ति को भी अवैध बताते हुए कहा गया है कि उनका कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो चुका था। सरयू राय ने आरोप लगाया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गईं। उन्होंने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि उक्त मामले को सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें लिखित देने को कहा था। विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने काउंसिल के निबंधन-सह-सचिव प्रशांत कुमार और डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार की नियुक्तियों को अवैध बताते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई या एसीबी से कराने की मांग की है। सरयू राय के अनुसार, प्रशांत कुमार की नियुक्ति में योग्यता की अनदेखी की गई। विभागीय जांच में सामने आया कि वे एक साथ तीन या अधिक फार्मेसियों में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत थे, जो फार्मेसी अधिनियम का उल्लंघन है। वहीं, परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार की नियुक्ति को भी अवैध बताते हुए कहा गया है कि उनका कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो चुका था। सरयू राय ने आरोप लगाया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गईं। उन्होंने मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि उक्त मामले को सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें लिखित देने को कहा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *