पटना नगर निगम सहित बिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। चुनाव की तारीख को 20 अप्रैल से बढ़ाकर अब 25 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए निर्वाचन की समय-सीमा को बढ़ाने की घोषणा की है, ताकि यह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश मंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
पहले 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होना था चुनाव इससे पहले प्रत्येक नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं, साथ ही विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय करने के दृष्टिकोण से विभाग ने पुनर्विचार करते हुए इस निर्वाचन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। पटना नगर निगम सहित बिहार के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। चुनाव की तारीख को 20 अप्रैल से बढ़ाकर अब 25 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए निर्वाचन की समय-सीमा को बढ़ाने की घोषणा की है, ताकि यह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश मंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
पहले 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होना था चुनाव इससे पहले प्रत्येक नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं, साथ ही विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय करने के दृष्टिकोण से विभाग ने पुनर्विचार करते हुए इस निर्वाचन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है।


