बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष गरीबदास ने संभाला कार्यभार:शिवप्रकाश बोले- पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं, संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता

बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष गरीबदास ने संभाला कार्यभार:शिवप्रकाश बोले- पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं, संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन से जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिले भर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अभय कुमार सिंह सार्जन ने संगठन के कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और इसे जमीनी स्तर तक ले जाने की जरूरत है। ‘जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे इमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा’ पदभार ग्रहण करने के बाद शिवप्रकाश गरीबदास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। जिससे पार्टी की नीतियों और विचारों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके। पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से इन चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। संगठन में आपसी समन्वय और संवाद को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ‘किसानों, मजदूरों, युवाओं, आम लोगों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगे’ गरीबदास ने कहा कि सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन की समीक्षा की जाएगी और जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, नए कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में बेगूसराय में दिखेगी और आम आवाम के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। हम लोग उनके बताए गए रास्ते पर चलते हुए और जनता के हक़-हुकूक की लड़ाई के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। बेगूसराय पहले से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा ही है, उस गढ़ पे पुनः हम लोग कांग्रेस का तिरंगा फहराएंगे। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और जिला स्तर तक कांग्रेस में कहीं गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस पंचायत से जिला स्तर तक और मजबूत होगी, कांग्रेस पार्टी बिहार में चुप बैठने वाली नहीं है, बेगूसराय में चुप बैठने वाली नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन से जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर जिले भर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अभय कुमार सिंह सार्जन ने संगठन के कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और इसे जमीनी स्तर तक ले जाने की जरूरत है। ‘जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे इमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा’ पदभार ग्रहण करने के बाद शिवप्रकाश गरीबदास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। जिससे पार्टी की नीतियों और विचारों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके। पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से इन चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। संगठन में आपसी समन्वय और संवाद को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ‘किसानों, मजदूरों, युवाओं, आम लोगों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगे’ गरीबदास ने कहा कि सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन की समीक्षा की जाएगी और जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, नए कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में बेगूसराय में दिखेगी और आम आवाम के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। हम लोग उनके बताए गए रास्ते पर चलते हुए और जनता के हक़-हुकूक की लड़ाई के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। बेगूसराय पहले से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा ही है, उस गढ़ पे पुनः हम लोग कांग्रेस का तिरंगा फहराएंगे। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और जिला स्तर तक कांग्रेस में कहीं गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस पंचायत से जिला स्तर तक और मजबूत होगी, कांग्रेस पार्टी बिहार में चुप बैठने वाली नहीं है, बेगूसराय में चुप बैठने वाली नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *