हरदोई न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:प्रशासनिक फेरबदल से कार्यप्रणाली होगी प्रभावी

हरदोई न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:प्रशासनिक फेरबदल से कार्यप्रणाली होगी प्रभावी

हरदोई जनपद न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बरेली से स्थानांतरित होकर आए ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट में अपर जिला जज नियुक्त किया गया है। एडीजे कोर्ट संख्या-तीन में कार्यरत योगेंद्र चौहान को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-चार का दायित्व सौंपा गया है। कोर्ट संख्या-चार में तैनात यशपाल को एडीजे एफटीसी (महिला) बनाया गया है। भूपेंद्र प्रताप को एडीजे एफटीसी (महिला) से स्थानांतरित कर 14वें वित्त आयोग का जज नियुक्त किया गया है। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-एक में तैनात पारस यादव को सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी का प्रभार मिला है। जुवेनाइल कोर्ट में कार्यरत कुमार आशीष को सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी का दायित्व सौंपा गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय में कार्यरत मोहम्मद यूनुस को जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-तीन में तैनात कीर्ति सिंह को सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी बनाया गया है। कोर्ट संख्या-पांच में कार्यरत साक्षी चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय नियुक्त किया गया है। बनारस से आईं प्रियल शर्मा को सवायजपुर में ग्राम न्यायाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। इस फेरबदल से न्यायिक कार्यों में तेजी आने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *