अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित:सुलतानपुर में नव वर्ष कार्यक्रम के प्रायोजक व्यापारियों का सम्मान

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया सम्मानित:सुलतानपुर में नव वर्ष कार्यक्रम के प्रायोजक व्यापारियों का सम्मान

सुलतानपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भारतीय हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले प्रायोजक व्यापारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान संगठन के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के निर्देश पर दिया गया। संगठन के मुख्य पदाधिकारियों ने प्रायोजक व्यापारियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विगत 19 मार्च को भारतीय हिंदू नव वर्ष के अवसर पर चौक घंटा पर आयोजित किया गया था। सम्मानित होने वाले व्यापारियों में रणजीत सिंह (शेमफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल), प्रमोद पांडेय (लिटिल फ्लावर स्कूल), सुरेश सोनी (यशराज ज्वेलर्स), सुधीर अग्रहरि (दास ज्वैलर्स), परितोष कसौधन (राम लखन मैरिज पॉइंट), धर्मेंद्र सिंह (एमडी ग्रुप), महेंद्र पाल सिंह (मेहमान होटल), शशांक मिश्रा (एसकेएम स्कूल), राम सहाय मिश्रा (मिश्रा कैटरर्स), हर्षित गुप्ता (रॉयलस्टो रेस्टोरेंट), राकेश कौशल (कौशल इलेक्ट्रॉनिक्स) और शैलेंद्र बरनवाल (गोपाल पब्लिक स्कूल) शामिल थे। इन सभी ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, जिला संरक्षक विजय मिश्रा, जुग्गी लाल जायसवाल, जिला संगठन महामंत्री अमरचंद साहू, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, गोपाल सोनी, संतोष सिंह राज, रमेश कसौधन गुड्डू, जिला मंत्री चंद्रदेव मिश्रा, सुनील सिंह और युवा नगर अध्यक्ष भोलानाथ सोनी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *