सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मोबिलिटी प्लान पर मंथन, पिछले अनुभव और नई तकनीक से बेहतर रणनीति की तैयारी

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में आज सिंहस्थ मेला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापर्व के लिए यातायात और मोबिलिटी प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने वैज्ञानिक डेटा और पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। सिंहस्थ 2028 के लिए यातायात प्रबंधन की विशेष तैयारी शुरु बैठक के दौरान, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों के सुचारू संचालन के लिए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक मंथन किया गया है, जिसके तहत शहर को विभिन्न जोन में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से योजना बनाई जा रही है। पिछले अनुभव और नई तकनीक से बेहतर रणनीति की तैयारी श्री भोंडवे ने यह भी जानकारी दी कि 2004 और 2016 के सिंहस्थ आयोजनों के अनुभवों के साथ-साथ आगामी नासिक कुंभ का भी अध्ययन किया जा रहा है, ताकि एक प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यों की प्रगति की निगरानी के लिए एक आधुनिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से लगातार समीक्षा की जा रही है। निरीक्षण और तकनीक से सिंहस्थ में बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी अधिकारियों ने बताया कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए मौके पर निरीक्षण (वॉकथ्रू) भी किए जाएंगे। नगरीय प्रशासन की सभी सड़कों का निरीक्षण कर गतिविधियों को गंभीरता से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके। इस बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री संकेत भोंडवे, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री गोपाल डाड, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी, और सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप शिवा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *