जयपुर में हैनिमेन की 271वीं जयंती पर सेमिनार:डॉक्टर बोले- हम फेल हो सकते हैं, होम्योपैथी कभी फेल नहीं होती

जयपुर में हैनिमेन की 271वीं जयंती पर सेमिनार:डॉक्टर बोले- हम फेल हो सकते हैं, होम्योपैथी कभी फेल नहीं होती

विश्व होम्योपैथी दिवस पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी फिजिशियंस ने डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती मनाई। सेमिनार का आयोजन गोपालपुरा बायपास स्थित होटल मिस्टिक फॉल्स में किया गया। आयोजन सचिव डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया- सेमिनार में गंभीर बीमारियों पर चर्चा की गई। इसमें डॉ. अशोक लादुना, डॉ. विमल सोनी, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. अमित खंडेलवाल, डॉ. तारा प्रकाश यादव, डॉ. एल.सी. शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक डॉ. गोपाल शर्मा रहे। उन्होंने होम्योपैथी के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर होम्योपैथी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. के.सी. भिंडा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। होम्योपैथी से जड़ से इलाज का दावा गोष्ठी में डॉ. अशोक लादूना ने कहा कि हम फेल हो सकते हैं, लेकिन होम्योपैथी कभी फेल नहीं होती। उन्होंने फाटक रिपेर्टरी का उल्लेख करते हुए अपने कई जीर्ण रोगों के उपचार के अनुभव साझा किए और कहा कि होम्योपैथी के माध्यम से बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। अंत में महासचिव डॉ. अजय यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में दीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. रवि बड़गुजर, डॉ. सिमेंद्र, डॉ. अंकिता माथुर, डॉ. सायमा अली, डॉ. मो. अमान, डॉ. अंजू कोठारी, योग गुरु ढाकाराम, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत, ओमाश्रय सेवा धाम के प्रभारी यशपाल, पूर्व पार्षद राम अवतार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *