शेखपुरा में केवटी थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी प्रहलाद चौधरी (पुत्र चरित्र चौधरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शराब की खेप अन्यत्र पहुंचाने के दौरान रंगेहाथ पकड़ा। केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस छापामारी का नेतृत्व किया। थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर कारोबारी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, प्रहलाद चौधरी बरबीघा का कुख्यात शराब कारोबारी है। बरबीघा थाना पुलिस ने उसे छह माह पहले भी शराब के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर ली है और उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। शेखपुरा में केवटी थाना पुलिस ने एक शराब कारोबारी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी प्रहलाद चौधरी (पुत्र चरित्र चौधरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शराब की खेप अन्यत्र पहुंचाने के दौरान रंगेहाथ पकड़ा। केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस छापामारी का नेतृत्व किया। थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को देखकर कारोबारी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, प्रहलाद चौधरी बरबीघा का कुख्यात शराब कारोबारी है। बरबीघा थाना पुलिस ने उसे छह माह पहले भी शराब के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर ली है और उसके खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।


