PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया बाहर, देखें प्लेइंग 11

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस विस्फोटक बल्लेबाज को किया बाहर, देखें प्लेइंग 11

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 17वां मुक़ाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

SRH ने किए ये बदलाव

इस मैच में पंजाब ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। सनराइजर्स ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलील अरोड़ा को मौका मिला है, जबकि प्रफुल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं। 

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं। वहीं, सिर्फ 7 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत नसीब हुई है।

मुल्लांपुर की पिच का हाल

मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के अनुकूल रहती है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। स्पिनर्स को यहां पिच से काफी मदद मिलती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, एसआरएच और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों का अबतक का सफर

पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम ने 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में खेले 3 मुकाबलों में से 2 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच में टीम को जीत नसीब हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। 

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *