जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप:मिलने बुलाकर उठा ले गया पड़ोसी, 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप:मिलने बुलाकर उठा ले गया पड़ोसी, 6 महीने तक बंधक बनाकर रखा

जयपुर में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से आरोपी पड़ोसी उसका किडनैप कर ले गया। पिछले 6 महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग से आरोपी पड़ोसी ने देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को मुंबई से ढूंढ निकाल पोक्सो एक्ट में आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की को किडनैप कर रेप को लेकर पोक्सो एक्ट में आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया गया है। करीब 6 महीने पहले आरोपी पड़ोसी युवक ने धोखे से नाबालिग लड़की को मिलने बुलाया। बहला-फुसलाकर धोखे से नाबालिग का किडनैप कर ले गया। पिछले 6 महीने से मुंबई में आरोपी ने उसे बंधक बनाकर देहशोषण किया। ढूंढते हुए मुंबई पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ उसके साथ मिले आरोपी पड़ोसी को पकड़ लिया। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *