तरनतारन में जनगणना का पहला चरण शुरू:नागरिकों को 30 अप्रैल 2026 से खुद जनगणना करने का विकल्प मिला

तरनतारन में जनगणना का पहला चरण शुरू:नागरिकों को 30 अप्रैल 2026 से खुद जनगणना करने का विकल्प मिला

तरनतारन जिले में जनगणना का पहला चरण 15 मई, 2026 से शुरू होकर 13 जून, 2026 तक चलेगा। इस बार नागरिकों को 30 अप्रैल, 2026 से अपनी जनगणना स्वयं करने का विकल्प भी दिया गया है। जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिला प्रशासन ने फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें जिले के 35 फील्ड ट्रेनर्स को मास्टर ट्रेनर्स और जनगणना विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला प्लानिंग कमेटी तरनतारन के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बेहरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी जिलावासियों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने और सही जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया। बेहरवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को सरकार द्वारा गोपनीय रखा जाएगा। चेयरमैन बेहरवाल ने बताया कि इस वर्ष नागरिकों को 30 अप्रैल, 2026 से अपनी जनगणना स्वयं करने का विकल्प उपलब्ध है। इसके तहत परिवार का कोई भी मुखिया जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *