थाना से 100 मीटर दूर बजरंगबली मंदिर में चोरी:सुपौल में दान-पात्र तोड़कर 30 हजार रुपए नगद उड़ाई

थाना से 100 मीटर दूर बजरंगबली मंदिर में चोरी:सुपौल में दान-पात्र तोड़कर 30 हजार रुपए नगद उड़ाई

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता को और गहरा कर दिया है। ताजा मामला सिमराही स्थित बाबा बजरंग बली मंदिर का है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान-पात्र से नकदी चोरी कर ली। खास बात यह है कि यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी राजेश कुमार झा ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 9 बजे मंदिर का मुख्य गेट बंद कर अपने गांधीनगर स्थित आवास चले गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि दान-पात्र क्षतिग्रस्त है और उसमें रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी गायब है। स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा सुरक्षा व्यवस्था पर से उठता जा रहा है। इस तरह की वारदातें थाना के बेहद नजदीक हो रही सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस तरह की वारदातें थाना के बेहद नजदीक हो रही हैं, बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंदिर के पुजारी द्वारा राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता को और गहरा कर दिया है। ताजा मामला सिमराही स्थित बाबा बजरंग बली मंदिर का है, जहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान-पात्र से नकदी चोरी कर ली। खास बात यह है कि यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के पुजारी राजेश कुमार झा ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 9 बजे मंदिर का मुख्य गेट बंद कर अपने गांधीनगर स्थित आवास चले गए थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि दान-पात्र क्षतिग्रस्त है और उसमें रखी करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी गायब है। स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का भरोसा सुरक्षा व्यवस्था पर से उठता जा रहा है। इस तरह की वारदातें थाना के बेहद नजदीक हो रही सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस तरह की वारदातें थाना के बेहद नजदीक हो रही हैं, बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंदिर के पुजारी द्वारा राघोपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *