शेखपुरा में नौ दिवसीय महायज्ञ का मेला देखकर घर लौट रहे तीन किशोरों को एक बेकाबू अज्ञात बाइक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में 16 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर घायल हो गए। घटना कसार थाना क्षेत्र के बेलहारी गांव की है। मृतक कुंदन कुमार महुली थाना क्षेत्र के सोहदी गांव निवासी रामबालक यादव का छोटा बेटा था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। कुंदन अपने गांव के दो अन्य साथियों, संजय साव के बेटे शिवम कुमार और नवल कुमार के बेटे नीतीश कुमार के साथ मेला देखने बेलहारी गांव गया था। बीती रात मेला देखकर तीनों पैदल ही घर वापस आ रहे थे। तभी महुली और रघुनाथपुर गांव के बीच रेवता प्लस टू हाई स्कूल के सामने सड़क पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही महुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती के नेतृत्व में पुलिस ने घायल कुंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य पारस कुमार ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रह रहे मृतक के पिता घर वापस आने के लिए ट्रेन पकड़ चुके हैं। शेखपुरा में नौ दिवसीय महायज्ञ का मेला देखकर घर लौट रहे तीन किशोरों को एक बेकाबू अज्ञात बाइक ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में 16 वर्षीय कुंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर घायल हो गए। घटना कसार थाना क्षेत्र के बेलहारी गांव की है। मृतक कुंदन कुमार महुली थाना क्षेत्र के सोहदी गांव निवासी रामबालक यादव का छोटा बेटा था। उसके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। कुंदन अपने गांव के दो अन्य साथियों, संजय साव के बेटे शिवम कुमार और नवल कुमार के बेटे नीतीश कुमार के साथ मेला देखने बेलहारी गांव गया था। बीती रात मेला देखकर तीनों पैदल ही घर वापस आ रहे थे। तभी महुली और रघुनाथपुर गांव के बीच रेवता प्लस टू हाई स्कूल के सामने सड़क पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही महुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती के नेतृत्व में पुलिस ने घायल कुंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य पारस कुमार ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रह रहे मृतक के पिता घर वापस आने के लिए ट्रेन पकड़ चुके हैं।


