समस्तीपुर की लाइफ लाइन ओवर ब्रिज का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। एनएचआई ने चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए टेंडर निकाली है। मौजूदा समय में ओवर ब्रिज की हालत काफी जर्जर है। साथ ही सिंगल लेन होने के कारण पुल पर जाम की समस्या बनी रहती है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिसका जवाब आया है। बताया गया है कि ओवर ब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए टेंडर निकाली गई है। अक्टूबर 2026 तक काम होगा पूरा कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मुसरीघरारी चौक से समस्तीपुर मुख्यालय होकर दरभंगा जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-322 का हिस्सा है। जिला मुख्यालय के पास पूर्व में बने दो लेन आरओबी के मरम्मति का कार्य चल रहा है। इस कार्य को अक्टूबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए निविदा 06.04.2026 को आमंत्रित कर दी गई है। लास्ट डेट 21.05.2026 है। डीपीआर बनाने का काम चल रहा है रामनाथ ठाकुर ने आगे कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122 (मुजफ्फरपुर-बरौनी खंड) जो पूर्व में एनएच 28 में जाना जाता था। यह सड़क अभी टू-लेन है। जिसे फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक, मुसरीघरारी चौक और दलसिंह सराय चौक पर Elevated Structure का प्रावधान किया गया है। जिससे राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही सड़क हादसों में भी कमी आएगी। समस्तीपुर की लाइफ लाइन ओवर ब्रिज का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। एनएचआई ने चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए टेंडर निकाली है। मौजूदा समय में ओवर ब्रिज की हालत काफी जर्जर है। साथ ही सिंगल लेन होने के कारण पुल पर जाम की समस्या बनी रहती है। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिसका जवाब आया है। बताया गया है कि ओवर ब्रिज के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए टेंडर निकाली गई है। अक्टूबर 2026 तक काम होगा पूरा कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मुसरीघरारी चौक से समस्तीपुर मुख्यालय होकर दरभंगा जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-322 का हिस्सा है। जिला मुख्यालय के पास पूर्व में बने दो लेन आरओबी के मरम्मति का कार्य चल रहा है। इस कार्य को अक्टूबर, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए डीपीआर परामर्शी की नियुक्ति के लिए निविदा 06.04.2026 को आमंत्रित कर दी गई है। लास्ट डेट 21.05.2026 है। डीपीआर बनाने का काम चल रहा है रामनाथ ठाकुर ने आगे कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122 (मुजफ्फरपुर-बरौनी खंड) जो पूर्व में एनएच 28 में जाना जाता था। यह सड़क अभी टू-लेन है। जिसे फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक, मुसरीघरारी चौक और दलसिंह सराय चौक पर Elevated Structure का प्रावधान किया गया है। जिससे राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही सड़क हादसों में भी कमी आएगी।


