सड़क किनारे पोस्टर में दिखी लड़की को बनाया पत्नी, मोहित सूरी की अनोखी है प्रेम कहानी

Mohit Suri Birthday: बॉलीवुड की चकाचौंध में हर रोज नए रिश्ते बनते हैं और अक्सर उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। लेकिन इसी इंडस्ट्री में कुछ ऐसी प्रेम कहानियां भी हैं, जो हमें सिखाती हैं कि अगर प्यार सच्चा हो और इरादे मजबूत, तो मंजिल मिल ही जाती है। निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी शुरुआत किसी फिल्म के सेट पर नहीं, बल्कि सड़क किनारे लगे एक पोस्टर से हुई थी। आज आज सैयारा फेम डायरेक्टर अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन कुछ खास बात जानते हैं, आइये…

मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी की लवस्टोरी (Mohit Suri Birthday)

बात उन दिनों की है जब उदिता गोस्वामी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख रही थीं और मोहित सूरी फिल्म निर्देशन में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एक दिन मोहित ने उदिता को एक विज्ञापन के पोस्टर में देखा। उदिता की खूबसूरती और उनके अंदाज ने मोहित को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने अपने दोस्तों से मजाक-मजाक में एक बड़ी बात कह दी। मोहित ने कहा था- “देखना, एक दिन मैं इसी लड़की से शादी करूंगा।” उस वक्त उनके दोस्तों ने इसे सिर्फ एक मजाक समझकर टाल दिया था, लेकिन शायद किस्मत ने इस बात पर मुहर लगा दी थी।

Mohit Suri Birthday

फिल्म ‘जहर’ और असल मुलाकात (Mohit Suri Udita Goswami Love Story)

किस्मत का खेल देखिए, कुछ ही समय बाद मोहित सूरी अपनी फिल्म ‘जहर’ जो साल 2005 में आई थी उसकी कास्टिंग कर रहे थे। इसी फिल्म के उदिता गोस्वामी से उनकी पहली असल मुलाकात हुई। मोहित निर्देशक थे और उदिता उनकी हीरोइन। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिला। दोनों ही उस समय इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे। एक जैसा संघर्ष और एक जैसी सोच ने उन्हें करीब ला दिया और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

Mohit Suri Udita Goswami Love Story

9 साल का लंबा इंतजार और उतार-चढ़ाव (Mohit Suri Birthday celebration)

आज के दौर में जहां लोग कुछ महीनों में ही रिश्तों से ऊब जाते हैं, मोहित और उदिता ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। यह सफर इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड में करियर बनाना और उसे संभालना काफी तनावभरा होता है। इस लंबे समय के दौरान दोनों के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव आए, काम की व्यस्तता बढ़ी, लेकिन उनका भरोसा नहीं डगमगाया। मोहित सूरी अक्सर कहते हैं कि उदिता केवल उनकी पार्टनर नहीं, बल्कि उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं।

शादी और एक खुशहाल परिवार

लंबी डेटिंग के बाद, 29 जनवरी 2013 को दोनों ने बेहद सादगी के साथ शादी कर ली। इस शादी में केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद उदिता ने धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली और अपने परिवार को प्राथमिकता दी। वहीं मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर अपनी काबिलियत साबित की।

Mohit Suri Udita Goswami Love Story

आज यह जोड़ा दो प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं और अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं। उदिता अब एक प्रोफेशनल डीजे (DJ) के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। मोहित और उदिता की यह कहानी हमें बताती है कि सच्चा प्यार केवल फिल्मों में नहीं होता, बल्कि असल जिंदगी में भी ‘हैप्पी एंडिंग’ मुमकिन है। पोस्टर से शुरू हुआ यह सफर आज बॉलीवुड की सबसे सफल और टिकाऊ शादियों में से एक गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *