RR vs RCB: राजस्थान ने बेंगलुरु को बुरी तरह खदेड़ा, एक-दो नहीं, बनाए 10 से ज्यादा रिकॉर्ड्स!

RR vs RCB: राजस्थान ने बेंगलुरु को बुरी तरह खदेड़ा, एक-दो नहीं, बनाए 10 से ज्यादा रिकॉर्ड्स!

RR vs RCB: IPL 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 6 विकेट से धूल चटाई। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर और रवींद्र जडेजा ने 4000 रन + 200 विकेट का ऐतिहासिक डबल पूरा कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। जानें इस मैच में बने 10 अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स। 

RR vs RCB Record Breaking Match: गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ऐसी करारी शिकस्त दी कि रिकॉर्ड बुक ही बदल गई। 202 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफान के दम पर मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में जो हुआ, वो इतिहास में दर्ज हो गया है।

पावरप्ले में रनों की बारिश

राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही RCB के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। गुवाहाटी में RR ने पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 97/1 का स्कोर बनाया, जो IPL इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

स्कोर टीम बनाम साल
125/0 SRH DC 2024
107/0 SRH LSG 2024
105/0 KKR RCB 2017
100/2 CSK PBKS 2014
97/1 RR RCB 2026*

टी20 इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी मास्टर

वैभव सूर्यवंशी अब ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 18 गेंदों से कम में 4 फिफ्टी लगा चुके हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सबसे तेज साझेदारी का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। यह पार्टनरशिप सिर्फ 37 गेंदों में आई। 17.51 के रन-रेट से की गई यह साझेदारी IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज 100+ रनों की पार्टनरशिप है।

ऑरेंज और पर्पल कैप पर RR का कब्जा

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा ऐसा है कि टॉप विकेट टेकर और मोस्ट रन स्कोरर दोनों में ही RR आगे है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर 1 पर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा कर लिया है उन्होंने अपने ही साथी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है। हैरानी की बात ये है कि लिस्ट में टॉप 3 बल्लेबाज सूर्यवंशी, जायसवाल और ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स के ही है। वहीं पर्पल कैप की लिस्ट में रवि बिश्नोई नंबर 1 पर बरकरार।

रवींद्र जडेजा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बड़ा मील का पत्थर छुआ। वह हार्दिक पांड्या के बाद टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट का दोहरा आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। जडेजा के नाम अब 4016 रन और 238 विकेट हो गए हैं।

जोफ्रा लाए RR के लिए गोल्डन डक

जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वह IPL में पारी की पहली गेंद पर 3 विकेट लेने वाले गेंदबाजों (बोल्ट, मलिंगा, कमिंस) के क्लब में शामिल हो गए हैं।

जायसवाल-सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी का कमाल

इस जोड़ी ने इस सीजन में कंसिस्टेंसी की नई परिभाषा लिखी है। इनकी ओपनिंग पार्टनरशिप के पिछले चार स्कोर देखिए 75 (CSK), 70 (GT), 80 (MI) और बेंगलुरु के खिलाफ 78 रन।

वैभव सूर्यवंशी का तीसरी बार भी वही धमाका

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने तीन बार 18 गेंदों से कम में अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने इस मैच में मात्र 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।

RCB का गिरकर संभलना भी बना रिकॉर्ड

RCB ने एक समय 94 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने 201/8 का स्कोर बनाया। IPL इतिहास में 100 रन से पहले 6 विकेट गिरने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

ध्रुव जुरेल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

ध्रुव जुरेल ने इस मैच में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह जुरेल के टी20 करियर का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *