ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी आग, VIDEO:फिरोजाबाद कॉलेज के पास हुआ हादसा, एक घंटे में आग पर काबू पाया गया

ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी आग, VIDEO:फिरोजाबाद कॉलेज के पास हुआ हादसा, एक घंटे में आग पर काबू पाया गया

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित संतोष नगर गली नंबर 1 में शनिवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के पास रखे एक ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले जोरदार आवाज आई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय स्कूल के आसपास भी काफी हलचल थी। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच नहीं की जाती, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगे ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *