राजधानी लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में बुद्ध पार्क के पास शनिवार को एक हादसा सामने आया। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ लगाए गए लोहे के प्रोटेक्शन बैरियर को आधी रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे सुरक्षा ढांचा टूटकर गिर गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के किनारे लगा लोहे का प्रोटेक्शन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरा पड़ा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके को किया गया सुरक्षित घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र को घेर लिया गया है, ताकि कोई और दुर्घटना न हो सके। स्थानीय लोगों की भीड़ को भी नियंत्रित किया गया। रात में हुआ हादसा, जांच में जुटे अधिकारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात हुआ जब ट्रक ने रेलवे ट्रैक के किनारे लगे सुरक्षा ढांचे को टक्कर मार दी। पुलिस और संबंधित विभाग अब मामले की जांच कर रहे हैं और ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


