जसाई में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:फॉर्च्यूनर पर किया था हमला, पहले हो चुकी चार की गिरफ्तारी; मुंडावर पुलिस की कार्रवाई

जसाई में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:फॉर्च्यूनर पर किया था हमला, पहले हो चुकी चार की गिरफ्तारी; मुंडावर पुलिस की कार्रवाई

खैरथल-तिजारा के मुंडावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जसाई गांव में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी साहिल उर्फ लाला को पुलिस ने धर दबोचा है। एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया- इस मामले में पहले ही गैंग के सरगना हिस्ट्रीशीटर गब्बर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। अब साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। 25 मार्च 2026 को ग्राम जसाई में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बुलेट मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो कार में सवार होकर परिवादी और उसकी फॉर्च्यूनर कार पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के बूढवाल निवासी 24 वर्षीय साहिल उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने साफ किया है कि फायरिंग, अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वाले बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोहर सिंह के साथ एएसआई रतनलाल, कॉन्स्टेबल राकेश, सुरेन्द्र, महिला कॉन्स्टेबल आशा तथा होमगार्ड नक्षत्र और राजा की अहम भूमिका रही। यह कार्रवाई खैरथल-तिजारा एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, एडिशनल एसपी जयासिंह के निर्देशन और किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव के सुपरविजन में की गई। मुण्डावर थानाधिकारी मोहर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार दबिश और तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *