लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में कई बार बादल छाए रहेंगे इस बीच 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा के झोंके चलते रहेंगे। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया । यह सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। यह 2.7 डिग्री सामान्य की तुलना में काम रहा। अधिकतम आद्रता 74 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 19 फ़ीसदी दर्ज की गई। भीषण गर्मी के लिए रहे तैयार लखनऊ में आने वाले एक सप्ताह के अंदर अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इसके चलते भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य होते ही दिन में 30-40 किमी घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं का दौर 12 अप्रैल तक जारी रहेगी। 1 सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण 8°C जबकि न्यूनतम तापमान में 6°C की बढ़त देखने को मिलेगी।


