मोकामा-किऊल मेमू आज रद्द:पटना-धनबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

मोकामा-किऊल मेमू आज रद्द:पटना-धनबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

दानापुर मंडल के अंतर्गत रामपुर डुमरा और बड़हिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेल परिचालन को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को चालू करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से आज(11 अप्रैल 2026) को नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस विशेष तकनीकी कार्य के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में भारी फेरबदल किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस कार्य के कारण किउल-मोकामा और मोकामा-किउल के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखा गया है। परिचालन में बदलाव के तहत शनिवार को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल होकर गुजरेगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, देवघर से पटना आने वाली मेमू पैसेंजर (63209) को भी लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते मोड़ दिया गया है, जिस वजह से यह ट्रेन मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, और टाल जंक्शन सहित कुल 11 स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। यात्रियों से सहयोग की अपील तकनीकी कार्य का असर दूरगामी ट्रेनों की समय-सारणी पर भी पड़ा है। जयनगर से पुरी जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से खुलेगी, जबकि कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भी दो घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पटना-जसीडीह एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को मार्ग में 25 मिनट से लेकर सवा दो घंटे तक नियंत्रित कर (रोककर) चलाया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें। दानापुर मंडल के अंतर्गत रामपुर डुमरा और बड़हिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेल परिचालन को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को चालू करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से आज(11 अप्रैल 2026) को नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस विशेष तकनीकी कार्य के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में भारी फेरबदल किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस कार्य के कारण किउल-मोकामा और मोकामा-किउल के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखा गया है। परिचालन में बदलाव के तहत शनिवार को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल होकर गुजरेगी। इस बदलाव के कारण यह ट्रेन बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, देवघर से पटना आने वाली मेमू पैसेंजर (63209) को भी लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते मोड़ दिया गया है, जिस वजह से यह ट्रेन मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, और टाल जंक्शन सहित कुल 11 स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। यात्रियों से सहयोग की अपील तकनीकी कार्य का असर दूरगामी ट्रेनों की समय-सारणी पर भी पड़ा है। जयनगर से पुरी जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से खुलेगी, जबकि कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को भी दो घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पटना-जसीडीह एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को मार्ग में 25 मिनट से लेकर सवा दो घंटे तक नियंत्रित कर (रोककर) चलाया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *