आज से 3 दिनों तक लखनऊ में रहेंगे राजनाथ सिंह:वार्षिकोत्सव, वीर नारियों के सम्मान और मेमोरियल शो में होंगे शामिल

लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे अपराह्न 3:20 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से सीधे 5-ए कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। गोमतीनगर में वार्षिकोत्सव में करेंगे शिरकत रक्षा मंत्री शाम 4:30 बजे गोमतीनगर के विवेक खंड-2 स्थित टंकी वाला पार्क में “गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति” के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और संगठन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वीर नारियों और वार हीरोज का होगा सम्मान इसके बाद शाम 5:45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “वार हीरोज एंड वीर नारियों” के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सेना से जुड़े वीरों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। मेमोरियल और लाइट एंड साउंड शो में सहभागिता शाम 6:35 बजे रक्षा मंत्री “स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट एंड साउंड शो” कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 7:15 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास लौटेंगे। स्थानीय राजनीति और जनसंपर्क पर नजर रक्षा मंत्री का यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वे सीधे जनता और खास वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। दूसरा दिन (12 अप्रैल): जनसंवाद और पुस्तक विमोचन रविवार 12 अप्रैल को रक्षा मंत्री शाम 5 बजे गोमतीनगर स्थित एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित “वरिष्ठ जन संवाद” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लालजी टंडन फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे। तीसरा दिन (13 अप्रैल): खेल महाकुंभ का उद्घाटन और वापसी सोमवार 13 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे के डी सिंह बाबू स्टेडियम में “सांसद खेल महाकुंभ” का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे पूर्वाह्न 10:35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 11 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *