सिग्नलिंग कार्य से 3 दिन रेल सेवा प्रभावित, 2 ट्रेनें रद्द

लखीसराय | दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया और अशोक धाम स्टेशन पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण 11 अप्रैल को ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तन, जबकि कई को री-शेड्यूल और रेगुलेट करने का निर्णय लिया है।11 अप्रैल को 63331 किऊल-मोकामा और 63332मोकामा-किऊल पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 13332 पटना -धनबाद और 63209 पटना देवघर ट्रेनों का रूट बदला गया है, जिससे कई स्टेशनों पर इनका ठहराव नहीं होगा।री-शेड्यूलिंग के तहत 18420 जयनगर-पुरी 11 अप्रैल को जयनगर से 3 घंटे देर से खुलेगी, जबकि 15658 कामाख्या-दिल्ली 10 अप्रैल को 2 घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा 13208 पटना -झाझा 105 मिनट, 63210 पटना देवघर 35 मिनट और 63276 पटना -किऊल मेमू 25 मिनट तक लेट चलाई जाएगी। लखीसराय | दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा, बड़हिया और अशोक धाम स्टेशन पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण 11 अप्रैल को ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तन, जबकि कई को री-शेड्यूल और रेगुलेट करने का निर्णय लिया है।11 अप्रैल को 63331 किऊल-मोकामा और 63332मोकामा-किऊल पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 13332 पटना -धनबाद और 63209 पटना देवघर ट्रेनों का रूट बदला गया है, जिससे कई स्टेशनों पर इनका ठहराव नहीं होगा।री-शेड्यूलिंग के तहत 18420 जयनगर-पुरी 11 अप्रैल को जयनगर से 3 घंटे देर से खुलेगी, जबकि 15658 कामाख्या-दिल्ली 10 अप्रैल को 2 घंटे देरी से चलेगी। इसके अलावा 13208 पटना -झाझा 105 मिनट, 63210 पटना देवघर 35 मिनट और 63276 पटना -किऊल मेमू 25 मिनट तक लेट चलाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *