मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली एक उभरती रग्बी महिला खिलाड़ी ने अपने ही कोच राहुल कुमार महतो पर दुष्कर्म के प्रयास, अश्लील हरकतें करने, मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने पटना के कंकड़बाग थाने में 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि प्रशिक्षण सत्रों के दौरान कोच ने कई बार अनुचित तरीके से उसके शरीर को छुआ, जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध पर उसे खेल से बाहर करने और भविष्य तबाह करने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक दबाव के कारण वह भय और तनाव में जी रही है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कुछ ऑडियो साक्ष्य भी जमा किए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। तुर्की थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि कोच राहुल का यह आचरण केवल मेरे तक सीमित नहीं है। अन्य रग्बी महिला खिलाड़ियों के साथ भी कोच ने पद का दुरुपयोग करते हुए यौन उत्पीड़न, अवैध उगाही, मानसिक प्रताड़ना जैसा घृणित व्यवहार किया है। मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली एक उभरती रग्बी महिला खिलाड़ी ने अपने ही कोच राहुल कुमार महतो पर दुष्कर्म के प्रयास, अश्लील हरकतें करने, मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने पटना के कंकड़बाग थाने में 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि प्रशिक्षण सत्रों के दौरान कोच ने कई बार अनुचित तरीके से उसके शरीर को छुआ, जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध पर उसे खेल से बाहर करने और भविष्य तबाह करने की धमकी दी गई। लगातार मानसिक दबाव के कारण वह भय और तनाव में जी रही है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कुछ ऑडियो साक्ष्य भी जमा किए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। तुर्की थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि कोच राहुल का यह आचरण केवल मेरे तक सीमित नहीं है। अन्य रग्बी महिला खिलाड़ियों के साथ भी कोच ने पद का दुरुपयोग करते हुए यौन उत्पीड़न, अवैध उगाही, मानसिक प्रताड़ना जैसा घृणित व्यवहार किया है।


