भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमर स्थित उर्मिलांगन फाउंडेशन द्वारा संचालित उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल लॉ डिग्री कॉलेज में सत्र 2025-26 के तहत एलएलबी व प्री-लॉ में नामांकन प्रारम्भ हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गयी है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा जारी प्रथम व द्वितीय मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्रा भी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं। इसकी जानकारी कॉलेज के चेयरमैन पंकज रमण दी। बताया कि जो छात्र-छात्रा नामांकन करा लिए हैं, उनका नियमित क्लास का संचालन प्रारम्भ हो गया है। इस लॉ कॉलेज में स्नातक के बाद तीन वर्षीय एलएलबी एवं इंटर के बाद पांच वर्षीय बीए एलएलबी में नामांकन के लिए वैसे छात्र-छात्राओ का ऑन स्पॉट नामांकन की सुविधा दी जा रही हैं, जिनका नाम मेधा सूची में शामिल नहीं हैं। बताया कि कॉलेज के माध्यम से विधि छात्र-छात्राओं को न केवल शैक्षणिक दक्षता प्रदान करना हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व व व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करना हैं। लॉ कॉलेज में निःशुल्क नामांकन के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मान्य हैं। इस योजना के माध्यम से छात्र निःशुल्क एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। कॉलेज में विधि शिक्षा के लिए अनुभवी प्राध्यापक, आधुनिक पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी आदि है। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी जिला मुख्यालय डुमर स्थित उर्मिलांगन फाउंडेशन द्वारा संचालित उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल लॉ डिग्री कॉलेज में सत्र 2025-26 के तहत एलएलबी व प्री-लॉ में नामांकन प्रारम्भ हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गयी है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के द्वारा जारी प्रथम व द्वितीय मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्रा भी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं। इसकी जानकारी कॉलेज के चेयरमैन पंकज रमण दी। बताया कि जो छात्र-छात्रा नामांकन करा लिए हैं, उनका नियमित क्लास का संचालन प्रारम्भ हो गया है। इस लॉ कॉलेज में स्नातक के बाद तीन वर्षीय एलएलबी एवं इंटर के बाद पांच वर्षीय बीए एलएलबी में नामांकन के लिए वैसे छात्र-छात्राओ का ऑन स्पॉट नामांकन की सुविधा दी जा रही हैं, जिनका नाम मेधा सूची में शामिल नहीं हैं। बताया कि कॉलेज के माध्यम से विधि छात्र-छात्राओं को न केवल शैक्षणिक दक्षता प्रदान करना हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व व व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करना हैं। लॉ कॉलेज में निःशुल्क नामांकन के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मान्य हैं। इस योजना के माध्यम से छात्र निःशुल्क एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। कॉलेज में विधि शिक्षा के लिए अनुभवी प्राध्यापक, आधुनिक पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी आदि है।


